Mahindra XUV 3XO Launch : कंपनी ने लॉन्च कर दी है अपनी Top Mahindra XUV 3XO कार, जानिए इस SUV मे क्या फीचर्स दिए गए है

6 Min Read
Mahindra XUV 3XO Launch

Mahindra XUV 3XO Launch

Mahindra XUV 3XO Launch: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज यानि 29 अप्रैल को नई SUV लॉन्च कर दी है। कंपनी ने अब Mahindra XUV 3XO के फेसलिफ्ट से पर्दा उठा लिया है। इससे कंपनी के SUV पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी। हालांकि, पोर्टफोलियो में पहले से ही Mahindra XUV 700, Mahindra Scorpio-N, Mahindra Scorpio Classic, Mahindra Thar, Mahindra Bolero Neo और Mahindra Bolero मौजूद हैं।

कार बनाने वाली भारतीय कंपनी महिंद्रा की लेटेस्ट कॉम्पैक्ट SUV पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में रही है। यह मुख्य रूप से Mahindra XUV 300 का अपडेटेड वर्जन है। यह अपकमिंग XUV 3XO के साथ, महिंद्रा का मकसद इस सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करना है। हालांकि, यह महिंद्रा के लिए एक कठिन काम होगा, क्योंकि इस सेगमेंट में महिंद्रा XUV 3XO को Maruti Suzuki Brezza, Tata Nexon, Hyundai Venue जैसी गाड़ियां टक्कर देंगी।

Mahindra XUV 3XO Launch

इस कार का टीजर जारी करते हुए महिंद्रा ने खुलासा किया कि आगामी XUV 3XO पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगी, इसके अलावा टीजर में आगे कहा गया है कि XUV 3XO केवल 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकेगी। कुछ रिपोर्ट के मुताबकि सामने आया है की यह महिंद्रा XUV 300 का फेसलिफ्ट मॉडल है।

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स:

इस सेगमेंट का टीजर देखकर पता चलता है की, कार का नया इंटीरियर सेटअप काफी शानदार होने वाला है। XUV 3X0 SUV में 26.04 सेमी फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का इस्तेमाल किया गया है। इसके डैशबोर्ड लेआउट में भी बदलाव किया गया है। गाड़ी में नया डुअल-जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा XUV 3X0 SUV में एक अपडेटेड स्विच गियर भी मिलता है।

Mahindra XUV 3XO Launch

इसमे हर्मन ऑडियो के 7 स्पीकर्स मिल रहे हैं, जिससे ग्राहक को म्यूजिक की बेहतरीन फील मिलेंगी। कंपनी का दावा है की ये सेगमेंट में पहली कार होगी, जिसमें सबसे बड़ी पैनारॉमिक स्काईरूफ दी जाएगी कार में Adrenox Connect टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिससे टेंपरेचर कंट्रोल करने में आसानी होगी। साथ ही इसमे Adrenox enabled Remote Climate Control दिया जा रहा है।

इस नई कार में स्ट्राइकिंग LED DRL मिलेंगे, जोकि कार को स्पोर्टी लुक देंगे। XUV 300 मॉडल के जैसे ही नए फेसलिफ्ट XUV 3X0 में भी डुअल-टोन ब्लैक और बेज इंटीरियर मिलता है। इसके अलावा इस में एक नया स्टीयरिंग व्हील, दोबारा डिज़ाइन किया गया एचवीएसी पैनल, एसी वेंट और अपडेटेड गियर लीवर के साथ एक नया सेंटर कंसोल भी देखने को मिलता है। नई कार में अपडेटेड ग्रिल और फ्रंट में नई हेडलाइट यूनिट दिये गए है, यह हेडलाइट्स एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के रूप में दी गई हैं।

Mahindra XUV 3XO Launch

यह XUV 3X0 लेवल-2 ADAS फीचर सेगमेंट में कंपनी का पहला मॉडल भी होगा। इससे पहले Hyundai Venue और Kia Sonet में लेवल-1 वर्जन ADAS इस्तेमाल किया गया है। Mahindra XUV 3X0 में XUV 300 के समान इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प होंगे। XUV 3X0 में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिल रहा है। इन इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स से जोड़े गए है। इसका 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 108 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन 115 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देने में सक्षम है।

Mahindra XUV 3XO मे कंपनी ने सेफ्टी का भी दावा किया है, सेफ्टी के लिए इसमे 7 एयरबैग, सभी पहियों के लिए डिस्क ब्रेक, दोनों साइड पर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, EBD के साथ ABS जैसी सुविधाएं दी गई है। पहले जारी किए गए टीजर में कार के एक्सटीरियर की झलक पेश की गई थी। अब हाल ही में इसका नया टीजर शेयर किया गया है, जिसमें इस कि इंटीरियर के साथ और भी कई सारी जरुरी जानकारी दी गई है।

Mahindra XUV 3XO Launch

Mahindra XUV 3XO की उपलब्धता:

Mahindra XUV 3XO की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, शुरुआती बुकिंग के लिए किंमत 21,000 रुपये है। ग्राहक अन्य मॉडलों के लिए अपनी मौजूदा बुकिंग को XUV 3XO में भी बदल सकते हैं। इसके लॉन्च के साथ ही आउटगोइंग XUV 300 मॉडल पर 1.59 लाख रुपये तक की छूट भी पेश की जा रही है।

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल “Mahindra XUV 3XO Launch” बहुत ही पसंद आया होगा , अगर आप इस आर्टिकल के अंतिम चरण तक पहुंच गए है तो इस आर्टिकल को Like, Share और Comment जरूर करे और अपने दोस्तों को भी बयाते , और ऐसे ही बेहतरीन न्यूज़ सबसे पहले जानने के लिये ““MyAkhabar.com” से जुड़े रहे। हमारे फेसबुक पेज Myakhabar15 ओर इंस्टाग्राम myakhabar पर भी जुड़े।

 

यह भी पढे:  BMW i5 M60 xDrive launch : BMW ने लॉन्च की अपनी New इलेक्ट्रिक कार i5 M60 xDrive, जानिए क्या होंगे इसके Top फीचर्स

Share This Article
3 Comments
Exit mobile version