Savi : A Bloody Housewife Movie Teaser Out 2024 : फिल्म ‘सावि : ए ब्लडी हाउसवाइफ’ का टीजर हुआ रिलीज, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगी ये फिल्म फिल्म

Soham Maniya
6 Min Read
Savi : A Bloody Housewife

Savi : A Bloody Housewife Movie Teaser Out

Savi : A Bloody Housewife Movie Teaser Out: अनिल कपूर, दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सावि : ए ब्लडी हाउसवाइफ’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को अभिनय देव ने डायरेक्ट किया है। मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। सावि के मोशन पोस्टर से फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इन साजिशों को और गहरा करते हुए दिव्या ने इस फिल्म के टीजर में एक बड़ा बयान देकर सभी को ओर भी उत्सुक कर दिया है।

फिल्म का टीजर देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। फिल्म के टीजर में अभी सिर्फ दिव्या खोसला की ही झलक दिखाई गई है। फिल्म में अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे क्या भूमिका निभा रहे हैं और उनका लुक कैसा है, इसके बारे में अभी नहीं बताया गया है।

मई का महीना फिल्म देखने के प्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है। इस हफ्ते की शुरुआत में थिएटर में बॉलीवुड से कुछ खास फिल्में रिलीज नहीं की गईं। मगर आने वाला दिन फिल्म की रिलीज के लिहाज से काफी दिलचस्प होने वाला है। खासकर इस महीने के अंत में कई दिलचस्प फिल्मे सिनेमाघरों में एंट्री लेने वाली हैं।

Savi : A Bloody Housewife
Savi : A Bloody Housewife

फिल्म ‘Savi : A Bloody Housewife’ का टीजर:

अनिल कपूर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। स्क्रीन पर उनको काफी पसंद किया जाता है। ड्रामा हो या कॉमेडी, अनिल कपूर हर तरह के रोल में खुद को ढालने में माहिर हैं। वहीं, 2016 में ‘सनम तेरी कसम’ से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे को इस फिल्म की वजह से आज भी याद किया जाता है। ये दोनो टॉप एक्टर्स अब एक ही फिल्म में नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘Savi : A Bloody Housewife’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म के टीजर मे अभी सिर्फ दिव्या खोसले को ही दिखाया गया है, जो की अपना कंफेशन दे रही होती है। बाकी के ऐक्टर्स का अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म मे दिखाया जाएंगा की एक साधारण गृहिणी के जेल जाने के पीछे की कहानी क्या है और वह इसे कैसे प्रदर्शित करती है।

Savi : A Bloody Housewife
Savi : A Bloody Housewife

दमदार अंदाज में दिखेंगी दिव्या खोसला:

टीजर की शुरुआत दिव्या खोसला से होती है, जो एक कैमरा ऑन करने के बाद एक टेबल के सामने बैठी होती हैं और लाइट जलाती है। दिव्या खोसले के चेहरे पर कुछ चोट के निशान हैं। दिव्या कहती हैं, ‘यह मेरा कंफेशन है, अगले तीन दिनों में मैं इंग्लैंड की सबसे खतरनाक जेल ब्रेक करने जा रही हूं। 38 सीसीटीवी कैमरा, 75 आर्म गार्ड्स और 427 कैदियों के बीच में से अकेले ही मुझे ये करना होगा। मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है’।

दिव्या खोसला के दमदार अंदाज को इस टीजर मे दिखाया गया है। उसे देखकर फैंस की उत्सुकता ओर भी बढ़ गई है और फैंस काफी खुश भी है। टीजर के रिलीज के बाद अब दर्शकों बेसब्री से इस फिल्म के आने का इंतजार कर रहे है। और अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से टीजर की तारीफ कर रहे है।

Savi : A Bloody Housewife
Savi : A Bloody Housewife

कब रिलीज होगी फिल्म:

अभिनय देव के डायरेक्शन में बनी ‘सावि : ए ब्लडी हाउसवाइफ’ टी सीरीज के प्रोडक्शन में बनकर पूरी होगी। इस फिल्म को मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों मे दस्तक देंगी। फिल्म में दिव्या खोसला के साथ अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में की गई है। यह फिल्म एक बेहतरीन एक्शन और थ्रीलर से भरपूर है।

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल “Savi : A Bloody Housewife Movie Teaser Out” बहुत ही पसंद आया होगा , अगर आप इस आर्टिकल के अंतिम चरण तक पहुंच गए है तो इस आर्टिकल को Like, Share और Comment जरूर करे और अपने दोस्तों को भी बयाते , और ऐसे ही बेहतरीन न्यूज़ सबसे पहले जानने के लिये “MyAkhabar.com” से जुड़े रहे। हमारे फेसबुक पेज Myakhabar15 ओर इंस्टाग्राम myakhabar पर भी जुड़े।

 

यह भी पढे:  Ghilli re-release box office collection :विजय, तृषा की रोमांटिक एक्शन फिल्म ने अवतार, शोले के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और 25 करोड़ की कमाई की!

Share This Article
3 Comments