Most Popular Web series 2024 : सच्‍ची घटना पर आधारित, क्राइम और सस्पेंस से भरपूर ये वेबसीरीज अभी तक नहीं देखि तो एक बार जरूर देखना

Soham Maniya
6 Min Read
Most Popular Web series 2024

Most Popular Web series : कुछ ऐसे क्राइम होते हैं, जो हमें सालों-साल याद रहते हैं। ऐसे सच्‍ची घटना पर आधारित क्राइम को पर्दे पर भी उतारा गया है, वेब सीरीज और कई सारे फिल्म के जरिए। कोई ऐसी घटना जो लोगों को कई साल तक याद रहती है उसमे थोड़ा तड़का लगाकर ये सारी वेबसीरीज बनाई गई है।

हम लगभग हर दिन सोशल मीडिया के जरिए क्राइम से जुड़ी कई तरह की खबरें देखते हैं। कुछ ऐसी खबरें जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसी खबरे पढ़कर दिमाग में यही खयाल आता है कि आखिर कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है? कोई किसी का कत्ल कैसे कर सकता है? तो कुछ इसी तरह के किस्से है जिसे वेबसीरीज के रूप मे लाया गया है।

अगर आप क्राइम, थ्रीलर और सस्पेंस से भरपूर सच्ची घटना पर आधारित फिल्म या वेबसीरीज देखना पसंद करते है, तो आपको यह सारी वेबसीरीज एक बार जरूर देखनी चाहिए। ये सारी वेबसीरीज आपको अलग अलग OTT प्लेटफॉर्म पर आराम से मिल जाएंगी। तो चलिए आज के हमारे इस आर्टिकल मे हम आपको बताएंगे की इस वेबसीरीज को आप काहा से देख सकते है।

1.जामताड़ा:

इस वेब सीरीज को सौमेन्द्र पाढ़ी ने डायरेक्ट किया है और त्रिशांत श्रीवास्तव ने लिखा है। कहानी झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज 10 जनवरी 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। उसके बाद 23 सितंबर 2023 को दूसरा सीजन भी रिलीज हो गया था। कास्ट की बात करें तो इसमे अमित सियाल, दिब्येंदु भट्टाचार्य सहित कई कलाकार ने अपना किरदार निभाया हैं। इस वेबसीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

 

2.दिल्ली क्राइम:

दिल्ली क्राइम एक निर्भया गैंग रेप केस मे दिल्ली पुलिस की जांच से प्रेरित वेबसीरीज है। एक ऐसे अपराध की जो राष्ट्र को हिला दिया और लोगों को सड़कों पर उतार दिया। दिल्ली का निर्भया कांड, जिसकी देशभर में चर्चा हुई थी। जिस केस में न्याय के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया था। ‘दिल्ली क्राइम’ वेब सीरीज में उसी कांड को दिखाया गया है। शो में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग ये सभी मुख्य किरदार मे देखने को मिलेंगे। इस वेबसीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

 

3.दहाड़:

इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को रीमा कागती और जोया अख्तर ने मिलकर बनाया है। डायरेक्शन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय का है। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन दैवेया, विजय वर्मा और सोहम शाह मुख्य किरदार मे हैं। ये मोहन कुमार नाम के सीरियल किलर पर आधारित कहानी है, जो पहले लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उनका अलग तरीके से मर्डर करता था। पहले ये आत्महत्या लगती है लेनिक उसके बाद सच सबके सामने आता है। यह वेबसीरीज प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

 

4.ट्रायल बाई फायर:

साल 1997 की बात है, दिल्ली के उपहार सिनेमा में ‘बॉर्डर’ फिल्म लगी थी, शाम का शो था, सभी लोग हॉल में मौजूद थे। तभी अंदर अचानक आग लग गई थी। इस हादसे में 59 लोगों की मौत हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चल था की, सिनेमाघर के मालिकों की वजह से ये घटना हुई थी। उसके बाद इस घटना मे मारे गए लोगों के न्याय के लिए लड़ाई लड़ी गई थी। इस मे अभय देओल और राजश्री देशपांडे मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। इस वेबसीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

 

5.मर्डर इन ए कोर्टरूम:

साल 2004 एक गुस्से में भड़की हुई महिला ने एक दरिंदे को कोर्ट में ही पीट-पीटकर मार डाला गया था, जिसने उन्हें वर्षों से डराया था। ये उस समुदायर की कहानी है, जिसे आतंकित किया गया। उन्होंने कोर्टरूम में ही अपना बदला लिया। इस कहानी मे भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेंगा। इस वेबसीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हो।

 

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल “Most Popular Web series” बहुत ही पसंद आया होगा , अगर आप इस आर्टिकल के अंतिम चरण तक पहुंच गए है तो इस आर्टिकल को Like, Share और Comment जरूर करे और अपने दोस्तों को भी बयाते , और ऐसे ही बेहतरीन न्यूज़ सबसे पहले जानने के लिये “MyAkhabar.com” से जुड़े रहे। हमारे फेसबुक पेज Myakhabar15 ओर इंस्टाग्राम myakhabar पर भी जुड़े।

 

यह भी पढे : Jailer 2 movie Sequel : रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए कब रिलीज होगी ये फिल्म

Share This Article
2 Comments