9 February Release Movie
9 फरवरी 2024 को ये 5 फिल्मे सिनेमाघरों मे आने वाली है। दमदार एक्शन, थ्रीलर ओर सस्पेंस से भरपूर ये फिल्मे काफी दिलचस्प है। इस फिल्मों का ट्रेलर देखके फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे है। तो अब कुछ ही दिन मे ये फिल्मे रिलीज होने वाली है। राजनीकांत से लेकर शाहिद कपुर दिखाएगे अपना जलवा। भक्षक, लाल सलाम, ईगल, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ओर मिर्ग ये 5 दमदार फिल्मे 9 फरवरी को रिलीज होंगी।
भक्षक:
भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म क्राइम थ्रिलर ‘भक्षक’ 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। उसमे भूमि पेडनेकर एक खोजी पत्रकार वैशाली सिंह की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ अपराधों की कठोर वास्तविकताओं को उजागर करती है। फिल्म में संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। ‘भक्षक’ न्याय की तलाश में एक महिला की अटूट यात्रा को दर्शाती है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक है।
लाल सलाम:
रजनीकांत द्वारा निर्देशित ‘लाल सलाम’ में विष्णु विशाल और विक्रांत के साथ सुपरस्टार रजनीकांत अपना किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। मूल रूप से पोंगल पर रिलीज होने वाली यह स्पोर्ट्स ड्रामा अब 9 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म क्रिकेट के जरिए धर्म, राजनीति और सत्ता के खेल जैसे पहलुओं को दिखाती है। राजनीकांत की दमदार एक्शन फिल्म काफी मजेदार होंगी। रजनीकांत ने फिल्म जेलर के जरिए सभी को इंप्रेस किया ओर अब उसकी आने वाली फिल्म लाल सलाम मे भी एक्शन के साथ दिखाई देंगे।
ईगल:
‘ईगल’फिल्म में रवि तेजा ने न्याय की भावना वाले एक हत्यारे की भूमिका निभाई है जो की हमले के पीछे के दोषियों के प्रति सरकार के गुस्से को दर्शाता है। कार्तिक घट्टमनेनी द्वारा निर्देशित फिल्म एक्शन ओर थ्रिलर से भरपूर है। जिसमें काव्या थापर और अनुपमा परमेश्वरन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ट्रेलर से फिल्म के रोमांचक होने का अंदाजा फैंस को मिल गया है। अब 9 फरवरी को रिलीज होगी ये फिल्म ओर इस की कहानी का भी खुलासा हो जाएगा।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया:
शाहिद कपूर और कृति सेनन की बेहतरीन फिल्म’तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर एक रोमांटिक ड्रामा के आधारित ये फिल्म बनाई गई है। अमित जोशी और आराधना शाह द्वारा निर्देशित यह फिल्म AI के अज्ञात क्षेत्रों में एक अनोखी प्रेम कहानी की खोज करती है। फिल्म में शाहिद एक रोबोटिक्स इंजीनियर की भूमिका निभाते हैं, जो कृति के चरित्र सिफ्रा (रोबोट) के साथ गहरा रिश्ता बना लेता है। इस फिल्म में अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे। ये फिल्म AI के माध्यम से मनोरंजन के आधारित बनाई गई है।
मिर्ग:
‘मिर्ग’ एक बदले की कहानी है, जिसमें दिवंगत सतीश कौशिक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। तरुण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक चतुर लेकिन जेल में बंद युवा अनिल और उसकी परिवर्तनकारी यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म अब 9 फरवरी को सिनेमाघरों मे दिखाई देंगी। यह एक थ्रीलर ड्रामा फिल्म है।
Read More Like This : Top 5 OTT Shows: रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ ने मारी बाजी, ओटीटी पर इन वेब सीरीज का भी बजा डंका